make-sure-to-support-families-of-dead-persons-from-corona-dc
make-sure-to-support-families-of-dead-persons-from-corona-dc

कोरोना से मृत व्यक्तियों के परिवारों को सहयोग देना सुनिश्चित करें: डीसी

मेदिनीनगर, 21 मई (हि.स.)। जिला प्रशासन द्वारा वैसे सभी परिवार जिनके यहां के किसी सदस्य की मौत कोरोना से हुई हो उन्हें तत्काल सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से शुक्रवार से राशन किट उपलब्ध कराया जा रहा है। इसमें चावल,दाल,सरसों तेल, मसाला,बिस्किट,नमक,आलू,प्याज व आदि शामिल हैं। जिला स्तर से सभी प्रखंडों को राशन किट उपलब्ध करा दिया गया है। मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी की ओर से कोरोना से मृत व्यक्तियों की सूची जिला प्रशासन को उपलब्ध करायी गयी है। इसी सूची के अनुसार मृतक के परिवारों को जिला प्रशासन द्वारा हर संभव मदद पहुंचाया जा रहा है। वहीं उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को पत्र लिखकर कोरोना से मृत व्यक्ति के परिवारों का संपूर्ण सर्वे कराने का निर्देश दिया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उक्त परिवार में कितने वृद्ध हैं,कितने बच्चें है,उनको कितने सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है आदि। उपायुक्त शशि रंजन ने कहा कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत होने पर प्रशासन उनका मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा रहा है। उन्होंने संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को मृतक के परिवारों को हर तरह से सहयोग करने की बात कही है।उन्होंने कहा कि वैसे बच्चे जिनके माता-पिता की मृत्यु कोरोना संक्रमण से हुई है उन्हें समाज कल्याण विभाग से जोड़ना सुनिश्चित करें। हिन्दुस्थान समाचार/संजय

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in