maharashtra-police-reaches-navy-jawan39s-village
झारखंड
महाराष्ट्र पुलिस नेवी जवान के गांव पहुंची
मेदिनीनगर, 09 फरवरी (हि.स.)। पलामू संसाद बीडी राम की सक्रियता से नेवी जवान सूरज कुमार दुबे हत्याकांड को लेकर गृह मंत्रालय एक्शन में आ चुका है। महाराष्ट्र पुलिस पलामू जिले के पूर्वडीहा गांव में शहीद जवान के घर मंगलवार को पहुंची। महाराष्ट्र पुलिस अधिकारियों के गांव में पहुंचते ही गांव के लोग एकत्र हो गए। परिजनों से मिलकर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। साथ ही कुछ ग्रामीणों का भी बयान कलमबंद किया गया। गौरतलब है कि मृतक नेवी का जवान की हत्या को ज़िले के लोगों में भारी आक्रोश है। विशेष रूप से पूर्वडीहा गांव के ग्रामीण इस घटना में जब तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक आंदोलन का मूड बना चुके हैं। संसाद बीडी राम इस मामले को लेकर केंद्र सरकार पर दबाव बनाये हुए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/संजय-hindusthansamachar.in