महानगर कांग्रेस स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष बने डाॅ. अविनाश कुमार हाजरा
महानगर कांग्रेस स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष बने डाॅ. अविनाश कुमार हाजरा

महानगर कांग्रेस स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष बने डाॅ. अविनाश कुमार हाजरा

रांची, 25 जुलाई (हि. स.)। झारखंड प्रदेश कांग्रेस स्वास्थ्य विभाग के चेयरमैन डाॅ पी नैय्यर ने शनिवार को एक पत्र जारी कर रांची महानगर कांग्रेस स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष के पद पर डाॅ. अविनाश कुमार हाजरा को मनोनीत किया है। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया है कि कांग्रेस पार्टी के नीति-सिद्धांतों पर आस्था रहते हुए निर्देशित कार्यक्रमों को सफल बनायेंगे और जल्द से जल्द महानगर कमेटी गठित कर प्रदेश को सूचित करेंगे। अविनाश कुमार हाजरा रांची ने महानगर कांग्रेस स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, झारखंड कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ रामेश्वर उरांव, सीएलपी लीडर आलमगीर आलम, संगठन प्रभारी रवीन्द्र सिंह, झारखंड प्रदेश कांग्रेस स्वास्थ्य विभाग के चेयरमैन डाॅ. पी नेय्यर साहब को हृदय से आभार व्यक्त किया है तथा कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमें जो जिम्मेवारी सौंपी है, वह उनपर ईमानदारी पूर्वक कार्य करेंगे। जनमानस को साथ लेकर चलेंगे और सेवा ही लक्ष्य के तहत अपना कार्य करेंगे। अविनाश कुमार हाजरा के मनोनयन पर दिलीप सिन्हा, पूर्व संयुक्त सचिव नगर विकास आवास, जीके हाजरा, एके नाग, पूर्व रिनपास डायरेक्टर, डाॅ पूजा, स्वास्थ्य विभाग के जोनल को-आॅर्डिनेटर डाॅ आरसी प्रसाद ,डाॅ सिराउदीन, त्रिशानु राय, डाॅ गौरव सिंह, मिथिलेश सिंह, जितेन्द्र त्रिवेदी सहित कई लोगों ने बधाई एवं शुभकामना दी है। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण/ विनय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in