लोहरदगा, 08 जुलाई (हि.स.)। विधायक सह मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने आज कार्यालय में लोहरदगा की जनता से मुलाकात की. उन्होंने मुख्य रूप से आउटरीच अभियान के संदर्भ में कहा कि दुनिया में पहली बार किसी राजनीतिक दल यानी कांग्रेस पार्टी ने कोरोना वायरस से संक्रमित व प्रभावित लोगों की वास्तविक स्थिति का पता लगाने के लिए आउटरीच सर्वे महाअभियान की शुरुआत की है।
उन्होंने कहा कि आउटरीच सर्वे अभियान का मुख्य मकसद कोविड-19 से प्रभावित लोगों तक एवं उनके परिवार के सदस्यों का डाटा एकत्र कर वास्तविक स्थिति से केंद्र सरकार को अवगत कराना है जिससे केंद्र सरकार को पता चल सके कि कोरोना से प्रभावित होने वाले का वास्तविक स्थिति कैसी है साथ ही प्रभावित परिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की तरफ से यथासंभव मदद पहुंचाना।
उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता के लिए सभी जिला अध्यक्ष एवं प्रखंड अध्यक्षों पंचायत अध्यक्षों को जिम्मेवारी सौंपी गई है। इस बाबत में सभी प्रखंड अध्यक्ष दस दस करोना योद्धाओं की टीम बनाएंगे जो पूरे महीने शहरी और ग्रामीण इलाकों में सर्वे करेगी। साथ ही मंत्री डाॅ रामेश्वर उरांव बरवाटोली स्थित अपने कार्यालय में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी. मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया. मौके पर कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे.
हिन्दुस्थान समाचार / गोपी





