let-lakshman-giluva-and-sanatan-manjhi-place-the-divine-at-their-feet-rameshwar
let-lakshman-giluva-and-sanatan-manjhi-place-the-divine-at-their-feet-rameshwar

लक्ष्मण गिलुवा एवं सनातन मांझी को परमात्मा अपने श्री चरणों में स्थान दें : रामेश्वर

रांची, 29 अप्रैल (हि. स.)। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने भाजपा के पूर्व सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा एवं सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सह पोटका के पूर्व विधायक सनातन मांझी के निधन पर गहरी संवेदना एवं दुख प्रकट किया है। रामेश्वर उरांव ने गुरुवार को कहा कि इस कोरोना काल में आम जनों के साथ साथ राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं का लगातार निधन होने से काफी दुख पहुंच रहा है और लगातार निधन की खबरों से घबड़ाहट भी होती है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है की लक्ष्मण गिलुवा एवं सनातन मांझी को परमात्मा अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं उनके परिजनों एवं शुभचिंतकों को इस दुख की घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करें। उरांव ने कहा कि लक्ष्मण गिलुआ राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन में आद्रशों एवं मूल्यों की राजनीति को सर्वोपरि माना करते थे। उनके निधन से व्यक्तिगत रूप में मुझे दुख पहुंचा है। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव,डा राजेश गुप्ता छोटू,अमूल्य नीरज खलखो ने भी लक्ष्मण गिलुवा एवं सनातन मांझी के निधन पर गहरा दुख एवं संवेदना प्रकट की है। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in