back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ईसीएल के राजमहल परियोजना के सामग्री प्रबंधन विभाग में कर्मियों की भारी कमी

गोड्डा, 25 फरवरी (हि.स.)। जिले में कार्यरत ईस्टर्न कोलफिल्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) की राजमहल परियोजना का क्षेत्रीय सामग्री प्रबंधन विभाग इन दिनों मैन पावर की भारी कमी का सामना कर रहा है। कर्मियों की कमी के कारण परियोजना के कई कार्य बाधित हो रहे हैं। साथ ही मैन मशीन से जुड़ी कई परेशानियां परियोजना को झेलनी पड़ रही हैं। उल्लेखनीय है कि परियोजना का हृदय माने जाने वाले इस विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय में पूर्व में आठ-आठ कर्मचारी कार्यरत रहते थे, जबकि इन दिनों महज दो क्लर्क एवं जनरल मजदूर ग्रेड के कुछ कर्मियों के भरोसे सारा कामकाज चलाया जा रहा है। सामग्री प्रबंधन विभाग के जरिए ही पूरे परियोजना को डीजल इंधन सहित मशीनों के कलपुर्जे उपलब्ध कराए जाते हैं। उल्लेखनीय है कि निर्धारित समय में कार्य पूरा नहीं होने के कारण कई विभागों के अभियंताओं को सही समय पर सामग्री के उपलब्ध नहीं करा पाने से मशीनों में विसंगतियां बढ़ने का शिकायत बना रहता है। साथ ही जरूरत के सामान के अभाव में अन्य कलपुर्जे भी खराब होने से परेशानियां और भी बढ़ती जाती हैं। इसके अलावा विभाग से जुड़े कई वेंडर के कार्य भी समय पर नहीं हो रहे हैं और विभाग के कर्मचारी मनमानी पूर्ण तरीके से कार्य में लगे हुए हैं। बताया गया है कि नए सामग्री महाप्रबंधक के आने के बाद अधिकारियों को गुमराह कर विभाग में कार्यरत कर्मचारी बिना चढ़ावे के कार्य करना नहीं चाहते। इस संबंध में जब विभाग के मुख्य प्रबंधक रवि कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जल्द ही कर्मचारियों की कमी दूर की जाएगी और किसी भी प्रकार के गलत कार्य में लगे कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/ रंजीत/चंद्र

Advertisementspot_img

Also Read:

प्रियंका चतुर्वेदी ने AI और सोशल मीडिया को दी चेतावनी, महिलाओं के खिलाफ अश्लील कंटेंट पर X और Grok पर कार्रवाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शिवसेना (UBT) की राज्यसभा सांसद और महिला अधिकारों की कट्टर समर्थक प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ फैलाए...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵