kovid-hospital-control-room-set-up-for-proper-management-of-kovid-19
kovid-hospital-control-room-set-up-for-proper-management-of-kovid-19

कोविड-19 के समुचित प्रबंधन के लिए बना कोविड अस्पताल नियंत्रण कक्ष

24/04/2021 मेदिनीनगर, 24 अप्रैल (हि.स.)। जिले में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शनिवार को उपायुक्त शशि रंजन ने कोविड-19 महामारी के समुचित प्रबंधन के लिए जिला स्तर पर कोविड अस्पताल नियंत्रण कक्ष का गठन किया है। कोविड अस्पताल नियंत्रण कक्ष के वरीय पदाधिकारी के रूप में डॉ० आर के रंजन को प्रतिनियुक्त किया गया है। वहीं सीएचओ अनुभव कुमार को अपने कार्यों के अतिरिक्त उक्त कार्य के लिए नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। बनाया गया कोविड अस्पताल नियंत्रण कक्ष भर्ती मरीजों के अपडेट रखने, ऑक्सीजन की उपलब्धता, दवा की उपलब्धता खाली, खाली बेड की संख्या तथा बेड की उपलब्धता सुनिश्चित करने, शिकायतों के निष्पादन, चिकित्सकों की उपलब्धता सहित अन्य परिस्थितिजन्य कार्यों का निष्पादन करेगा। उक्त नियंत्रण कक्ष के लिए पदाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की जा चुकी है। 24 घंटे चलने वाला नियंत्रण कक्ष तीन शिफ्ट में कार्य करेगा। पहला शिफ्ट सुबह 6 बजे से दिन के 12 बजे तक, दूसरा शिफ्ट दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक तथा तीसरा शिफ्ट शाम के 6 बजे से सुबह 6 बजे तक। शिफ्ट 1 में सुधांशु शेखर सुमन, प्राक्लन पदाधिकारी- 9162471847, विजय कुमार, सांख्यिकी सहायक यक्ष्मा विभाग, 8709566802 तथा श्रीमती महिमा श्रीवास्तव, पीपीएम कोऑर्डिनेटर- 6202160247। शिफ्ट 2 में प्रेम प्रकाश पांडेय, प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, सदर- 9199686368, कविता कुमारी, एन काउंसेलर- 6205812342 तथा अंजू कुमारी आरएनटीसीपी काउंसेलर- 7764844037, शिफ्ट 3 में सीताराम पटेल, कनीय अभियंता, सदर- 7979703989, प्राभंजन कुमार, कनीय अभियंता मनरेगा, पाटन- 8294398787 तथा अंकित कुमार सिन्हा, डॉट्स सुपरवाइजर- 7488384428। हिन्दुस्थान समाचार/संजय

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in