बिना काम के घर से बाहर निकलने पर पढ़ना पड़ेगा कोविड गाइडलाइन

kovid-guideline-will-have-to-be-read-when-you-get-out-of-the-house-without-work
kovid-guideline-will-have-to-be-read-when-you-get-out-of-the-house-without-work

03/05/2021 रांची, 03 मई (हि.स.)। रांची में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखेते हुए पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने स्पष्ट तौर पर निर्देश जारी किया है कि कोई भी व्यक्ति अगर तीन बजे के बाद बिना वजह के बाहर घूमता दिखा तो उसे आधे घंटे तक कोविड गाइडलाइन पढ़नी पड़ेगी। इसके बाद भी लोग नहीं माने और दोबारा पकड़ाए तो उनपर एफआईआर दर्ज की जाएगी। यह सख्ती इसलिए बढ़ाती जा रही है क्योंकि झारखंड में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में चेन को तोड़ने के लिए छह मई तक लॉकडाउन लागू है। केवल इमरजेंसी में ही बाहर निकलने की इजाजत है। मास्क नहीं पहनने वालों पर अलग से करवाई की जायेगी। चौक-चौराहे पर पुलिस का पहरा बढ़ गया है। तीन बजे दोपहर के बाद से सड़कों पर पुलिस की गाड़ियां दौड़ने लगती है। साथ ही 100 ऐसे प्वाइंट बनाए गए हैं ,जहां लोगों की जांच हो रही है। 2000 पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की गई है। जांच होने वाले स्थान से गुजरने वाले सभी लोगों की जांच की जा रही है। एसएसपी ने रांची वासियों से अपील करते हुए कहा कि बेवजह अपने घरों से ना निकले। कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार की ओर से जारी दिशानिर्देशों का पालन करें। किसी तरह की कोई भी तकलीफ होने पर 100 डायल करें। रांची पुलिस 24 घंटे लोगों की सेवा के लिए तत्पर है। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in