back to top
32.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

साइकिल सवार को बचाने में कार पेड़ से टकराई, तीन घायल

जयनगर थाना के कठहाडीह के समीप गुरुवार की सुबह सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा लाया गया।

कोडरमा, एजेंसी । जयनगर थाना के कठहाडीह के समीप गुरुवार की सुबह सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा लाया गया। वहां एक घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार एक स्विफ्ट डिजायर कार से दो लोग कठहाडीह से तिलैया की तरफ आ रहे थे। इस दौरान मोड पर अचानक एक साइकिल सवार के आ जाने से उसे बचाने में कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जाकर टकरा गई। इसके बाद कार में सवार यदुटांड निवासी महावीर यादव , राजेश यादव एवं साइकिल सवार कठहाडीह निवासी अख्तर खान घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से इन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने महावीर यादव को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में बाइकर को कुचलने वाले नाबालिग के पिता ने जताया गहरा दुख, मांगी माफी, बोले- बेहद बेहद शर्मिंदा हूं

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली में 23 वर्षीय बाइक सवार को कुचलने के मामले में आरोपी नाबालिग के पिता ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने...
spot_img

Latest Stories

CBSE 10th-12th Result 2026: इस दिन जारी होगा 10वीं-12वीं क्लास का रिजल्ट, इस लिंक पर क्लिक कर जानें परिणाम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा...

OTT से लेकर सिनेमाघर तक, इस हफ्ते रिलीज होगी कई फिल्में और सीरीज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साल की शुरुआत से ही...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵