kanaki-increased-due-to-cloud-sorting-in-the-sky
kanaki-increased-due-to-cloud-sorting-in-the-sky

आसमान में बादल छंटने से बढ़ी कनकनी

रांची, 30जनवरी (हि.स.)। रांची में शनिवार की सुबह धूप निकली और हवा चल रही थी। इससे कनकनी भी बढ़ गयी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो-तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा। झारखंड के उत्तरी तथा मध्य भागों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा। इससे पहले राज्य की राजधानी समेत अन्य हिस्सों में दो दिनों तक हल्के दर्ज के बारिश हुई। इसका असर न्यूनतम तापमान के साथ उच्चतम तापमान पर भी देखने को मिला। डाल्टेगंज के उच्चतम तापमान में पिछले 24 घंटे में अचानक गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को डाल्टेनगंज का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से 8 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा। रांची में सुबह से ही आसमान पूरी तरह साफ है। धूप के बाद भी मौसम में पछुआ हवा के कारण कनकनी बरकरार है। पिछले 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों ही सामान्य तापमान से 2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। मौमस वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले तीन दिनों तक रांची के मौसम में ज्यादा बदलाव के आसार नहीं है। हिन्दुस्थान समाचार /वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in