पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक नहीं हुए, तो आने वाला समय काफी संकट भरा होगा : कड़िया मुंडा
पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक नहीं हुए, तो आने वाला समय काफी संकट भरा होगा : कड़िया मुंडा

पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक नहीं हुए, तो आने वाला समय काफी संकट भरा होगा : कड़िया मुंडा

खूंटी, 24 जुलाई(हि .स.)। राष्ट्रीय वन महोत्सव दिवस के अवसर पर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय के अलावा के विभिन्न गांवों में पौधरोपण किया। भाजपा नेता पद्मभूषण कड़िया मुंडा ने अनिगड़ा के अलावा नगर पंचायत परिसर और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो के कुंजला स्थित आवासीय परिसर में पौधरोपण किया। मौके पर कड़िया मुंडा ने कहा कि जिस गति से पूरे विश्व में पर्यावरण संकट बढ़ता जा रहा है, वह आने वाले समय के लिए खतरे की घंटी है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण के कारण पूरी मानव जाति के लिए खतरा उत्पन्न होता जा रहा है। लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा ने कहा कि यदि हम अभी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक नहीं हुए, तो आने वाला समय काफी संकट भरा हो जायेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि हर व्यक्ति दो पौधे अवश्य लगाये, ताकि वायुमंडल प्रदूषित ने हो और संक्रमण का खतरा न रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता ने की। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल/वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in