कड़िया मुंडा ने किया आधुनिकोत्तर कर्मयोगी मिशन का शिलान्यास
कड़िया मुंडा ने किया आधुनिकोत्तर कर्मयोगी मिशन का शिलान्यास

कड़िया मुंडा ने किया आधुनिकोत्तर कर्मयोगी मिशन का शिलान्यास

खूंटी, 26 जुलाइ (हि.स.)। पद्मभूषण कड़िया मुंडा प्रख्यात समाजसेवी रोशनलाल शर्मा व अमेरिका के डाॅ देवेंद्र भगत ने रविवार को आधुनिकोत्तर कर्मयोगी मिशन के भवन का शिलान्यास किया। खूंटी-रांची मुख्य मार्ग पर भाजपा के जिला कार्यालय के पास कर्मयोगी मियान का शिलान्यास किया गया। मौके पर कड़िया मुंडा ने कहा कि आज भी हमारे समाज में डायन प्रथा, छुआछूत, अंधविश्वास जैसी कुरीतियां व्याप्त हैं। आधुनिकोत्तर कर्मयोगी मिशन के माध्यम से इन सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए लोगों को जागरूक किया जायेगा। मिशन के संस्थापक खूंटी देवेंद्र भगत अमेरिका में डाॅक्टर हैं। डाॅ भगत ने बताया कि मिशन का उद्देश्य लोगों में वैज्ञानिक विचारों का प्रचारए अंधविश्वास, छुआछूत को समाप्त करना तथा समाज का सर्वांगीण विकास है। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल/ वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in