back to top
17.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

130 करोड़ देशवासियों को समर्पित रहा है PM मोदी के नौ वर्षों का कार्यकाल: जेपी नड्डा

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि नौ वर्षों में देश की विकास यात्रा की तमाम योजनाएं भारत की बदलती तस्वीर और तकदीर की गवाह हैं लेकिन कांग्रेस देश के विकास को पचा नहीं पा रही है।

गिरिडीह, हिन्दुस्थान समाचार। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नौ वर्षों का कार्यकाल देश के 130 करोड़ देशवासियों की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहा है। इन नौ वर्षों में देश की तस्वीर और तकदीर बदली है, जिसकी सराहना विश्व समुदाय कर रहा है। वे गुरुवार को झारखंड के गिरिडीह में भाजपा की जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

आज भारत विश्व में पांचवें स्थान पर है

भाजपा अध्यक्ष ने विगत नौ सालों के दौरान देश में हुए विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि कोरोना काल के पश्चात विश्व के कई देश घोर आर्थिक संकट के दौर में हैं लेकिन भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से मजबूत हो रही है। इस मामले आज भारत विश्व में पांचवें स्थान पर है। इसी प्रकार स्टील उत्पादन और ऑटो मोबाइल सेक्टर में तीसरे स्थान पर है। 97 फीसदी मोबाइल भारत में बनाए जा रहे हैं। 18 लाख करोड़ की लागत से सड़क और रेल मार्ग बनाए जा रहे हैं। 74 अत्याधुनिक एयरपोर्ट बनाए गए हैं।

करोड़ों लोगों को पीने का पानी योजना से गया जोड़ा

उन्होंने कहा कि रोज कमाने खाने वाले 50 लाख गरीबों को आयुष्मान योजना के तहत इलाज हुआ है। चार करोड़ लोगों को पीएम आवास दिये गये। 10 करोड़ 78 लाख किसानों के खातों में दो-दो हजार की राशि ट्रांसफर की जार ही है। करोड़ों लोगों को पीने का पानी योजना से जोड़ा गया है। नड्डा ने कहा कि नौ वर्षों में देश की विकास यात्रा की तमाम योजनाएं भारत की बदलती तस्वीर और तकदीर की गवाह हैं लेकिन कांग्रेस देश के विकास को पचा नहीं पा रही है। उसके पेट में दर्द हो रहा है।

पीएम मोदी की विकासशील सोच की देन

भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर तीखे प्रहार किये और कहा कि कांग्रेस मोदी विरोध करते-करते बौखलाकर देश के विकास का विरोध करने लगी है। उन्होंने कहा कि झारखंड के विकास में भी प्रधानमंत्री ने विशेष ध्यान दिया है। चाहे रांची का रेलवे स्टेशन हो या फिर झारखंड में कई नेशनल हाईवे, रेलवे ट्रेक व स्टेशन, देवघर में एम्स, इंटरनेशनल एयरपोर्ट सिर्फ पीएम मोदी की विकासशील सोच की देन है। उन्होंने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड में विकास की एक रेखा खिंची है, वहीं झामुमो व कांग्रेस की सरकार ने चार वर्षों में झारखंड को काफी पीछे धकेल दिया है। झारखंड सरकार वर्तमान समय में पूरी तरह से भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी हुई है। झारखंड सरकार सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति करने में व्यस्त है। झारखंड की हेमंत सरकार पूरी तरह से घोटालों की सरकार है।

बांग्लादेशी घुसपैठियों को दिया जा रहा संरक्षण

नड्डा ने कहा कि जमीन घोटाला, शराब घोटाला, अवैध माइंस सहित बिगड़ी कानून व्यवस्था हेमंत सरकार की पहचान बन गई है। तुष्टीकरण की राजनीति करते हुए हेमंत सरकार के शासनकाल में संथाल परगना में न सिर्फ आदिवासी महिलाओं का शोषण किया जा रहा है, बल्कि बांग्लादेशी घुसपैठियों को भी संरक्षण दिया जा रहा है। दलित महिलाओं का तो खुलेआम शोषण हो रहा है। जनसभा को प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मंराडी, पूर्व सीएम रघुवर दास सहित भाजपा प्रदेश संगठन के कई बड़े नेता, सांसद और विधायकों ने संबोधित किया।

Advertisementspot_img

Also Read:

क्रिकेट का महा-घाटा: भारत-पाक मैच रद्द हुआ तो ICC को लगेगा ₹200 करोड़ का फटका, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर हालात लगातार बिगड़ते नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵