back to top
29.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुख्यमंत्री से झारखंड की पहलवान चंचला कुमारी ने की मुलाकात

रांची, 25 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शुक्रवार को विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए चयनित झारखंड की पहलवान चंचला कुमारी ने मुलाकात की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने चंचला को अंतरर्राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चुने जाने पर बधाई दी और उक्त प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि चंचला ने झारखंड का मान-सम्मान बढ़ाया है। खेल को लेकर उसकी जो भी जरूरतें होंगी, उसे सरकार पूरा करेगी। मौके पर ही उन्होंने पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद और युवा कार्य विभाग की सचिव पूजा सिंघल को निर्देश दिया कि वे चंचला को सभी जरूरी यथोचित खेल संसाधन उपलब्ध कराए। उल्लेखनीय है कि हंगरी के बुडापेस्ट में 19-25 जुलाई तक विश्व कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है, जिसमें पहलवान चंचला कुमारी देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस मौके पर झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, कोच बबलू कुमार और जेएसएसपीएस के मुकुल टोपनो मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार /वंदना

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...

गर्मियों के लिए बहुत खास है ये फल, सेहतमंद रहने का आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों में वैसे कई सारे...

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵