back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Jharkhand News: CM हेमंत सोरेन को ईडी ने भेजा आठवां समन, एक सप्ताह के अंदर पूछताछ के लिए बुलाया

Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आठवां समन जारी कर उन्हें रांची जमीन घोटाले मामले में पूछताछ के लिए एक सप्ताह के अंदर ईडी कार्यालय बुलाया है।

रांची, (हि.स.)। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आठवां समन जारी कर उन्हें रांची जमीन घोटाले मामले में पूछताछ के लिए एक सप्ताह के अंदर ईडी कार्यालय बुलाया है। इससे पहले मुख्यमंत्री को सात समन भेजे जा चुके हैं लेकिन वे पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे हैं लेकिन इस बार ईडी ने जवाब के साथ उपस्थित होने को कहा है।

मुख्यमंत्री की तरफ से अबतक पत्र भेजकर ही जवाब दिया गया है

इससे पहले ईडी ने पांच जनवरी को जमीन घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में हेमंत सोरेन से पूछताछ के लिए पत्र लिखा था। ईडी ने कहा था कि हेमंत सोरेन इस मामले में जांच अधिकारी को अपनी सुविधानुसार तारीख और स्थान आदि के बारे में सूचित करें ताकि उनका बयान दर्ज किया जा सके। ईडी ने मुख्यमंत्री को अब तक सात बार समन भेजा है लेकिन किसी भी समन पर वो ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए। इस दौरान लगातार दोनों तरफ से पत्राचार होता रहा है। मुख्यमंत्री की तरफ से अबतक पत्र भेजकर ही जवाब दिया गया है।

झारखंड के मुख्यमंत्री के लिए आठवां सम्मन कोई मायने नहीं रखता

इधर, गोड्डा सांसद निशिकांत दूबे ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक ट्वीट में कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री के लिए आठवां सम्मन कोई मायने नहीं रखता। अरविंद केजरीवाल तो हल्ला मचा रहे हैं लेकिन हमारे मुख्यमंत्री तो चुपचाप जाड़ा काट रहे हैं। कम से कम शिबू सोरेन की इज्जत तो रखिए। इस्तीफा दीजिए और एजेंसियों के प्रश्न का जवाब दीजिये।

ईडी ने CM सोरेन को पहली बार इस साल 14 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया था

उल्लेखनीय है कि ईडी ने मुख्यमंत्री सोरेन को पहली बार इस साल 14 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया था। इसके बाद 24 अगस्त, 9 सितंबर, 23 सितंबर, 4 अक्टूबर और 12 दिसंबर को समन भेजकर पूछताछ के लिए रांची जोनल कार्यालय बुलाया था। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में ईडी ने कहा है कि बड़गाईं अचंल के राजस्व कर्मचारी भानु प्रताप के मामले में दर्ज ईसीआईआर संख्या आरएनजेडओ/25/23 की जांच चल रही है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें– www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

ऊर्जा सही जगह लगाएं, हमने अखबारों में पढ़ा कि… CJI सूर्यकांत ने ED को लगाई फटकार; SC से हेमंत सोरेन को राहत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren के खिलाफ चल रहे मनी लॉन्ड्रिंग मामले के ट्रायल पर अंतरिम...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...