jharkhand-governor-draupadi-murmu-corona-positive
jharkhand-governor-draupadi-murmu-corona-positive

झारखंड की राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू कोरोना पॉजिटिव

रांची, 17अप्रैल (हि.स.)। झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। उन्हें मेडिका अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। उल्लेखनीय है कि राज्य में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। द्रोपदी मुर्मू के पॉजिटिव होने की खबर के बाद राजभवन में हड़कंप मच गया है। राजभवन में बहुत सारे कर्मचारी काम करते हैं। उसी परिसर में कई कर्मचारियों के परिवार भी रहते हैं। राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू की हालत अभी ठीक है। लेकिन एहतियात के तौर पर उन्हें मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री के आवासीय कार्यालय के पांच अधिकारी कोरोना संक्रमित पाये गये थे। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास/मधुकर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in