jharkhand-defeated-hockey-chandigarh-7-0-in-the-quarter-finals-and-entered-the-semi-finals
jharkhand-defeated-hockey-chandigarh-7-0-in-the-quarter-finals-and-entered-the-semi-finals

झारखंड ने हॉकी चंडीगढ़ को क्वार्टर फाइनल में 7-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया

सिमडेगा, 22 मार्च (हि. स.)। राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में झारखंड टीम ने हॉकी चंडीगढ़ को क्वार्टर फाइनल में 7-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 17 से 25 मार्च तक हरियाणा के जींद में आयोजित 11वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता 2021 में झारखंड हॉकी टीम ने हॉकी चंडीगढ़ को क्वार्टर फाइनल में 7-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। झारखंड टीम की ओर से दीपक सोरेंग ने 3 गोल 17, 25, 30वें मिनट में किया। विनीत टोप्पो 27वें , रितिक रोशन लकड़ा 28वें , नमित डोडराय 42वें, एवं एडिशन मिंज ने 47वें मिनट में 1-1 गोल किया। झारखंड टीम में दुगा मुंडा, रितिक रोशन लकड़ा, अमित बा, निर्मेश तिर्की, सुमित बरवा, विशाल लकड़ा, कमल चिक बड़ाइक, अमृत तिर्की, विनीत टोप्पो, दीपक सोरेंग, कुलदीप बरला, सुखनाथ गुड़िया, एडिशन मिंज, नमित डोदेराई, अभिषेक एक्का, असीम एक्का,जेम्स नाग एवं प्रभात समद, कोच आदम होरो तथा मैनेजर रोहित कुमार है. हॉकी झारखंड का सेमीफाइनल में मुकाबला हॉकी उत्तर प्रदेश के साथ 24 मार्च को 4 बजे से खेला जायेगा। टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह सहित समस्त पदाधिकारियों एवं हॉकी सिमडेगा के मनोज कोनबेगी, कमलेशवर मांझी, सोहन बड़ाइक, पंख्रासियुस टोप्पो, सुनील तिर्की, बसंत बा, एलशन कीड़ों, वेदप्रकाश भोक्ता, फादर पौलूस बागे, विजय तिर्की, नवीन मिंज, तारिणी कुमारी, प्रतिमा बरवा, प्रतिमा तिर्की, करिश्मा परवार सहित समस्त पदाधिकारियों बधाई दी है। हिन्दुस्थान समाचार / रविकांत

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in