झारखंड: स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का उल्लंघन करने पर वसूला गया 12.81 लाख जुर्माना

jharkhand-1281-lakh-fine-for-violating-health-safety-week
jharkhand-1281-lakh-fine-for-violating-health-safety-week

रांची, 20 मई (हि.स.)। झारखंड में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के तहत गुरुवार को राज्य के 1008 स्थानों पर पुलिस ने जांच अभियान चलाया। जांच के क्रम में 1264 लोगों को सरकार की ओर से जारी निर्देशों का उल्लंघन करते पकड़ा गया। इनसे 10 लाख 11 हजार 900 रुपये जुर्माना वसूला गया। साथ ही सार्वजनिक स्थान पर बिना मास्क पहने वाले 3562 लोगों को जांच की गयी। बिना मास्क पहने लोगों से दो लाख 69 हजार 950 रुपये वसूला गया। स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह और बिना मास्क के कुल जुर्माना 12 लाख 81 हजार 850 रुपये वसूला गया है। स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के उल्लंघन को लेकर राज्य में 24 प्राथमिकी दर्ज की गयी है। उल्लंघन मामले में 155 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस प्रवक्ता व एडीजी अभियान आरके मल्लिक ने बताया कि कोरोना संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। सरकार के जारी दिशा-निर्देश का आगे भी पालन कराया जाएगा ।यह अभियान जारी रहेगा। उल्लेखनीय है कि पुलिस की सख्ती से लोग अपने अपने घरों में रह रहे हैं। जिससे राज्य में कोरोना के केस कम हो रहे है। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in