back to top
29.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

18 को जमशेदपुर और 19 अप्रैल को खूंटी में किसानों की महापंचायत

04/04/2021 रांची, 04 अप्रैल (हि.स.)। किसान-मजदूर आंदोलन के समर्थन में झारखंड के नागरिक समाज, जनसंगठनों और सामाजिक संगठनों की ओर से गठित एकजुटता मंच 18 अप्रैल को जमशेदपुर और 19 अप्रैल को खूंटी में किसानों की महापंचायत आयोजित की जायेगी। इसमें संयुक्त किसान मोर्चा के राकेश टिकैत, प्रो. दर्शन पाल सिंह, गुमनाम सिंह चढूनी, बलवीर सिंह राजेवाल और अखिल भारतीय किसान सभा (एआइकेएस) से जुड़े किसान नेता शामिल होंगे। यह जानकारी रविवार को विनोद कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई विभिन्न जनसंगठनों, सिविल सोसाइटी और समाजिक संगठनों की बैठक में दी गयी। बैठक में तय किया गया कि 18 अप्रैल को जमशेदपुर में कार्यक्रम के बाद 19 अप्रैल को रांची में संयुक्त किसान मोर्चा के नेता रांची के प्रबुद्ध नागरिकों के साथ एक बैठक कर तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन को और तेज करने के लिए झारखंड मे कैसे एक व्यापक मोर्चा बनाया जाये इस पर चर्चा करेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से खूंटी मे आयोजित किसान पंचायत में भी इन किसान नेताओं की भागीदारी होगी। बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता दयामनी बारला, राकेश रफीक, वरिष्ठ पत्रकार व लेखक विनोद कुमार, अशोक वर्मा, सुशांत मुखजी, संदीप सांगा और बुधन लाल मुंडा शामिल थे। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास

Advertisementspot_img

Also Read:

फडणवीस सरकार की अधूरी कर्जमाफी, महाराष्‍ट्र में किसान फिर सड़कों पर, अधूरा वादा बढ़ा रहा सियासी ताप

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । महाराष्ट्र में कृषि ऋण माफी को लेकर बढ़ते आंदोलन ने महा-युति सरकार की चिंता बढ़ा दी है। चुनावी वादे...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...