instruct-the-administration-to-cancel-the-deputation-of-doctors-and-contribute-to-their-original-place-koche-munda
instruct-the-administration-to-cancel-the-deputation-of-doctors-and-contribute-to-their-original-place-koche-munda

डाॅक्टरों की प्रतिनियुक्ति रद्द कर अपने मूल स्थान में योगदान देने का निर्देश दे प्रशासन: कोचे मुंडा

13/05/2021 -विधायक ने किया कोविड सेंटर और रेफरल अस्पताल का निरीक्षण खूंटी, 13 मई(हि. स.)। तोरपा के विधायक कोचे मुंडा ने गुरुवार को तोरपा स्थित विवाह मंडप में बन रहे अस्थानयी कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया। बाद में वे रेफरल अस्पताल पहुंचे और वहा की व्यवस्था का जायजा लिया। विधायक मुंडा ने कहा कि एक-दो दिनों में कोविड सेंटर शुरू हो जायेगा। उन्होंने कहा कि तोरपा के रेफरल अस्पताल में फिलहाल दो ही डाॅक्टर कार्यरत हैं। एक डाॅक्र दिन को दूसरा को ड्यूटी करता है। उन्होंने कहा कि प्रभारी चिकित्सक सहितम कई डाॅक्टर कोरोना संकगमित हैं, जबकि कुछ डाॅक्टरों को प्रतिनियुक्ति पर रांची और खूंटी भेज दिया गया है। इसके कारण तोरपा, कर्रा, रनिया आदि प्रखंडों के मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विधायक मुंडा ने रेफरल अस्पताल के डाॅक्टरों की प्रतिनियुक्ति रद्द कर उन्हें रेफरल अस्पताल में योगदान की मांग सिविल सर्जन और उपायुक्त से की है। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in