initiative-of-mp---hec-can-provide-60-oxygen-cylinders-per-day
initiative-of-mp---hec-can-provide-60-oxygen-cylinders-per-day

सांसद की पहल- प्रतिदिन 60 ऑक्सीजन सिलिंडर दे सकता है एचईसी

रांची, 22 अप्रैल (हि.स.)। रांची में ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी को लेकर सांसद संजय सेठ ने एचईसी के कार्मिक निदेशक एमके सक्सेना से गुरुवार को बात की। साथ ही रांची में ऑक्सीजन सिलेंडर को लेकर हो रही कमी पर उनसे चर्चा की। उन्हें यह निर्देशित किया कि किसी भी कीमत पर रांची के नागरिकों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए। इस बातचीत में सक्सेना ने सांसद को बताया कि वह प्रतिदिन रांची को 60 ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवा सकते हैं। इस दिशा में ड्रग कंट्रोलर जितनी जल्दी इसकी इजाजत दे देंगे, उतनी जल्दी रांचीवासियों के लिए 60 सिलेंडर प्रतिदिन के हिसाब से सिलेंडर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। सांसद सेठ ने कहा कि ऐसे और भी कई संस्थान हैं, जो ऑक्सीजन सिलेंडर दे सकते हैं। जनता को राहत दी जा सकती है। राज्य सरकार को, स्थानीय प्रशासन को इस मामले में त्वरित पहल करनी चाहिए और ऐसे संस्थानों के प्रमुख अधिकारियों से बात कर ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी को दूर करने की दिशा में कार्य करना चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in