increasing-cases-of-witch-bushi-in-hemant-government-worrisome-aarti-kujur
increasing-cases-of-witch-bushi-in-hemant-government-worrisome-aarti-kujur

हेमन्त सरकार में डायन बिसाही के बढ़ते मामले चिंताजनक : आरती कुजूर

रांची, 10 मार्च (हि. स.)। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने हेमन्त सरकार में डायन बिसाही के मामलों में बढ़ोतरी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में डायन बिसाही के नाम पर महिलाओं पर जुल्म बढ़ गया है। महिलाओं को डायन के नाम पर पीटा जा रहा है। डेढ़ दर्जन से ज्यादा महिलाओं की हत्या हो चुकी है। हेमन्त सरकार इस कोढ़ को रोक पाने में विफल साबित हुई है। हेमन्त सरकार को कोई फर्क नही पड़ रहा है। उन्होंने बुधवार को कहा कि महिला दिवस के मौके पर एक तरफ दुनिया में महिलाओं को सम्मान दिया जा रहा था। वहीं दूसरी ओर झारखंड के पाकुड़ स्थित आमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के भाटीकांदर निवासी सोना मरांडी की डायन बिसाही के शक में शरीर के छह टुकड़े कर बांसलाई नदी में फेंक दिया गया। महिला के दोनों पैर - हाथ, धड़ और सर अलग-अलग कर काट दिया गया था। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हेमन्त सरकार में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार से राज्य की महिलाएं डर के साये में जीने को मजबूर है। प्रत्येक दिन पांच से ज्यादा महिलाओं के साथ दुष्कर्म का आंकड़ा डराने वाला है। यह आंकड़ा देश भर के घटनाओं में सबसे ऊपर है। यह राज्य सरकार और सरकारी मशीनरियों के फेल होने व कानून व्यवस्था के डर का समाप्त होने का संकेत है। कुजूर ने कहा कि राज्य में अपराधियों का बोलबाला हो गया है। हत्या, दुष्कर्म, चोरी, डकैती, उग्रवादी घटनाओं में लगातार इजाफा होना खतरे का संकेत है। इस पर काबू पाना नितांत आवश्यक है। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in