If daughters cannot protect, then resign and wear bangles Hemant Soren: Misfika Hassan
If daughters cannot protect, then resign and wear bangles Hemant Soren: Misfika Hassan

बेटियों की नहीं कर सकते हिफाजत,तो इस्तीफा देकर चूड़ी पहन लें हेमन्त सोरेन : मिस्फीका हसन

रांची, 04 जनवरी (हि. स.)। झारखंड भाजपा ने कहा है कि राज्य में जिस तरह से दुष्कर्म की कई घटनाएं सामने आ रही हैं।उससे तो महिलाओं के अंदर भय का वातावरण कायम हो गया है। राज्य सरकार की महिला सुरक्षा को लेकर किए गए तमाम दावे एक बार फिर खोखले नजर आ रहे हैं। महिलाओं के साथ हैवानियत रुकने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच अब रांची के ओरमांझी में एक बहन के साथ हृदयविदारक घटना ने राज्य को शर्मसार किया है एवं मानवता को कलंकित किया है। यह घटना दिल्ली की निर्भया से भी ज्यादा बिभत्स घटना है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मिस्फीका हसन ने सोमवार को कहा कि उस बहन की तस्वीर देखने पर रूह कांप जाएगी। उन्होंने कहा कि जब तक अभिवावक राज्य सरकार के भरोसे रहेंगे तब तक राज्य में ऐसी घटनाएं होती रहेंगी। इसलिए अपने परिवार की रक्षा स्वयं करें हसन ने हत्या पर हेमंत सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया है कि इस घटना से साबित होता है कि वास्तव में झारखंड में कानून और व्यवस्था की क्या स्थिति है यह स्पस्ट है। उन्होंने कहा कि "जब विधान सभा के चुनाव हुए थे तब महागठबंधन के दलों के द्वारा महिला सुरक्षा पर विशेष फोकस किया गया था। झामुमो के घोषणा पत्र में कहा गया था कि प्रत्येक तीन लाख की आबादी पर महिला थाना बनेगा, जिनके साथ उत्पीड़न हुआ है उनके मामलों के जल्द निपटारे के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेगा। लेकिन सभी वादे, वादे रह गए हैं। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की सरकार का ख़ौफ़ अपराधियों में नही है, वह हर मोर्चे पर फेल हैं। अगर राज्य की बेटियों की रक्षा नहीं कर सकते तो मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर चूड़ी पहन लें। उन्होंने कहा कि झामुमो के विधायक लोबिन हेम्ब्रम और डीजीपी के रेप पर दिए गए विवादित बयान भी दुष्कर्मी के हौसले को बढ़ाने का काम किया है। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in