home-of-the-poor-on-the-verge-of-destruction-not-getting-help
home-of-the-poor-on-the-verge-of-destruction-not-getting-help

उजड़ने की कगार पर गरीब का आशियाना, नहीं मिल रही मदद

मेदिनीनगर, 03 जून (हि.स.)। ज़िले के हैदरनगर प्रखंड के मोकहर कला पंचायत के कुड़वा खुर्द गाँव के पथलॉटिया निवासी बिनोद प्रजापति का घर पिछले दिन आयी आंधी तूफान में पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। तीन दिन हुई लगातार बारिश के कारण खपरैल मकान गिरने के कगार पर है। तूफान ने पूरे घर के छज्जा को उड़ा दिया। बिनोद प्रजापति बेहद गरीब है। इस हालात में वह अपने घर का भी मरम्मत नही करा पा सकता है। लॉकडाउन होने के कारण बिनोद प्रजापति दो वर्षों से मजदूरी करने बाहर नहीं आ सका। वह आज के दिनों में पूर्ण रूप से आर्थिक तंगहाली झेल रहा है। बिनोद के पिता का भी निधन हो जाने से उसके पुस्तैनी धंधा मिट्टी का घड़ा व खपड़ा बनाना भी पूर्ण रूप से बंद हो गया है। बिनोद प्रजापति ने बताया कि पिता के मौत के बाद वह अपने व अपने परिवार के भरण पोषण के लिए पारंपरिक पूर्वजों के द्वारा दिये गए ज्ञान से मिट्टी के बर्तन बनाने का कार्य प्रारंभ तो किया। किन्तु इस आधुनिक युग मे मिट्टी के बर्तन का खरीददार भी नहीं आते हैं। जिससे आर्थिक स्थिति पूर्ण रूप से खराब हो गई है। उन्होंने कहा कि कई बार इसके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रयास किया लेकिन आज तक सिर्फ आश्वासन मिला। उन्होंने कहा कि बरसात भी काफी नजदीक है। अब उन्हें यह डर सता रहा है कि बरसात उनका आसियाना न छीन ले। उन्होंने कहा कि लगातार क्षेत्र में हो रहे बारिश व तूफान से हम पूरे परिवार का नींद कबड़ गया है। एक तो पेट भरने की चिंता व दूसरा आसियाना उजड़ जाने की चिंता लगातार सता रही है। हिन्दुस्थान समाचार/संजय

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in