back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तूफान में उड़े होर्डिंग्स, पेड़ गिरने से सड़कें जाम, क्विक रिस्पॉन्स टीम अलर्ट

धनबाद, 27 मई (हि. स.)। पश्चिम बंगाल और ओडिशा में जल प्रलय लाने वाले बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात ‘यास’ ने झारखंड में भी भारी बारिश कराया। यह तूफान बुधवार-गुरुवार की मध्य रात को झारखंड में प्रवेश किया। राजय के दक्षिणी-पूर्वी हिस्से में पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम के ट्राइ जंक्शन (तीनों जिलों की सीमा) के ऊपर से झारखंड में प्रवेश किया। इससे धनबाद में पूरी रात आंधी-बारिश होती रही। बुधवार की शाम से गुरुवार की दोपहर तक लगातार हुई बारिश और आंधी ने शहर के कई हिस्सों में उत्पात भी मचाया। इससे कई जगहों पर पेड़ गिर गए और सड़कों के किनारे लगी हार्डिंग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। चक्रवात ‘यास’ ने धनबाद में अपना असर दिखाया है। हालांकि जितनी उम्मीद की जारी थी उतनी तबाही नहीं हुई। सड़कों और घरों पर पेड़ गिरे हैं। शहर में सड़कों के किनारे लगे होर्डिंग्स के परखचे उड़ गए है। धनबाद नगर निगम की टीम सड़कों से पेड़ और टूटे हुए होर्डिंग्स को हटाने में लगी है। दूसरी तरफ अब भी माैसम पहले जैसा बना हुआ है। तेज हवाएं नहीं चल रही हैं। लेकिन बूंदाबांदी जारी है। अंधेरा छाया हुआ है। पेड़ गिरने से बुधवार की रात धनबाद शहर के सिटी सेंटर और रणधीर वर्मा चौक के समीप सड़क जाम हो गया था। गुरुवार सुबह धनबाद नगर निगम के कर्मचारियों ने रास्ता अवरुद्ध किए पेड़ को हटाया। वहीं आंधी तूफान के कारण झरिया के थाना मोड़ स्थित विनोद कुमार साव के मकान पर एक बड़ा सा पेड़ उखड़ कर जा गिरा, जिससे घर क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि इसमें किसी को जान का नुकसान नही हुआ। वहीं घटना की सूचना मिलते नगर निगम को क्विक रिस्पांस टीम मौके पर पहुंच राहत कर में जुट गई है। गिरे हुए पेड़ को काट कर उसे ट्रैक्टर पर लाद कर दूसरी जगह पहुंचाया जा रहा है। बता दें कि चक्रवात ‘यास’ के प्रभाव को देखते हुए नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार ने क्विक रिस्पांस टीम को पहले से अधिक अलर्ट रहने का निर्देश जारी किया है। क्विक रिस्पांस टीम के नोडल पदाधिकारी उपनगर आयुक्त राजेश कुमार सिंह और सहयोगी कार्यपालक पदाधिकारी मो अनीस को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि पांचों अंचल धनबाद, झरिया, कतरास, सिंदरी और छाताटांड़ में किसी भी आपदा से निपटने के लिए हमेशा तैयार रहें। नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार ने बताया कि दो जेसीबी, दो सक्शन मशीन, 10 डंपर और निगम के लगभग एक हजार कर्मी पूरी तरह से तैयार हैं। कहीं से भी कोई भी सूचना मिलने पर काम पर लग जाएंगे। हिन्दुस्थान समाचार/ राहुल

Advertisementspot_img

Also Read:

IPO Market Alert: अगले हफ्ते इन्वेस्टर्स के लिए सुनहरा मौका, 22 कंपनियां लेकर आ रही हैं IPO, जाने पूरी डीटेल

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । IPO बाजार में अगले हफ्ते बड़ी हलचल देखने को मिलेगी। निवेशकों के लिए यह हफ्ता बेहद व्यस्त और...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...