hemant-soren-gave-appointment-letters-to-the-players
hemant-soren-gave-appointment-letters-to-the-players

हेमन्त सोरेन ने खिलाड़ियों को दिए नियुक्ति पत्र

रांची, 17 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बुधवार को झारखंड मंत्रालय सभागार में खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि संसाधनों के अभाव में झारखण्ड के खिलाड़ियों ने राज्य और देश का नाम रोशन किया। लेकिन, इनकी प्रतिभा को कभी सम्मान नहीं मिला। आज उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित खिलाड़ियों को सीधी नियुक्ति देने की ऐतिहासिक शुरुआत हुई है। सोरेन ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अभी बहुत आगे चलना है। इस दौरान राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, सीएम के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, पूजा सिंघल और नीरज सिन्हा सहित कई लोग उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/ वंदना/चंद्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in