health-minister-sent-salvation-vehicle
health-minister-sent-salvation-vehicle

स्वास्थ्य मंत्री ने मोक्ष वाहन रवाना किया

07/05/2021 रांची, 07 मई (हि.स.)।राष्ट्रीय युवा शक्ति की मोक्ष यात्रा वाहन को शुक्रवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने झंडी दिखाकर रवाना किया। मोक्ष यात्रा वाहन में एसी भी लगा हुआ है। राष्ट्रीय युवा शक्ति का मकसद है कि किसी भी परिवार के मृत्यु सदस्य की बॉडी हॉस्पिटल में पड़ा ना रहे और जल्द से जल्द उसे मुक्तिधाम पहुंचा सकें। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि एक बहुत ही अच्छा प्रयास है। मैं अपनी ओर से एवं राज वासियों की ओर से राष्ट्रीय युवा शक्ति के सभी सदस्यों को आभार प्रकट करता हूँ कि इस वैश्विक महामारी में संस्था सेवा कार्य कर रही हैं। कार्यक्रम में उत्तम यादव, नितेश वर्मा, पिया बर्मन, कृति, रोहित यादव उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण/चंद्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in