health-minister-inaugurated-sanghamitra-college-of-nursing
health-minister-inaugurated-sanghamitra-college-of-nursing

स्वास्थ्य मंत्री ने किया संघमित्रा कॉलेज ऑफ नर्सिंग का उद्घाटन

रांची, 06 मार्च (हि. स.)। संघमित्रा कॉलेज ऑफ नर्सिंग जो कि वर्ल्ड बुद्धा फाउंडेशन रांची की ओर से संचालित है। इसका उद्घाटन शनिवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया। इसके साथ थी मंत्री ने जीवक नागार्जुन बुद्धिस्ट मिशन हॉस्पिटल का भी शिलान्यास किया। मौके पर बन्ना गुप्ता ने कहा कि भगवान बुद्ध के परिसर में आकर वह गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। संघमित्रा कॉलेज ऑफ नर्सिंग आने वाले समय में नर्सिंग शिक्षा के माध्यम से राज्य व देश में अपनी एक अलग पहचान बनाए, यही मेरी कामना है। इस दौरान मंत्री ने महिला सशक्तिकरण पर भी खुल कर बात किया व भ्रूण हत्या को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भ्रूण हत्या रोकना हम सबका सर्वप्रथम कर्तव्य है। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष हरीश सांकृत्यायन, अनिल कुमार तिवारी, देवी साई बाबू, रांची विश्वविद्यालय की कुलपति कामिनी कुमार आदि उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in