back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हेंड पम्प बोरिंग मजदूर की कुएं में गिरकर मौत, जांच में जुटी पुलिस

13/05/2021 धनबाद, 13 मई (हि. स.)। बलियापुर थाना क्षेत्र के दूधिया स्थित सालपत्रा गांव निवासी उत्तम मंडल के घर में चापानल के लिए बोरिंग कार्य में लगे मजदूर तुनूस डुगडुग की गुरुवार को कुएं में गिरने से मौत हो गई। बताया जाता है कि तुनूस डुगडुग उत्तम मंडल के घर में चापानल के लिए बोरिंग का कार्य कर रहा था और रात में गांव में ही बोरिंग वाहन के साथ रुका हुआ था। सुबह होने पर जब वह लापता मिला तब उसके साथी मजदूरों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान वह पास में ही झाड़ी नुमा सूखे कुएं में गिरा हुआ मिला। इसके बाद बोरिंग करा रहे उत्तम मंडल को इसकी सूचना दी गई। खबर पाकर मौके पर पहुंचे गांव वालों ने मजदूर तूनुस के शव को कुएं से बाहर निकाला। सूचना पर मौके पर पहुंची बलियापुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुट गई है। वहीं गांव के लोगों ने अंदेशा जताते हुए कहा कि मजदूर रात में बाहर निकला होगा और अंधेरे के कारण वह कुएं में गिर गया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई होगी। वहीं बाकी मजदूरों ने बताया कि तुनूस डुगडुग धनबाद के बोरिंग कॉन्टैक्टर के लिए काम करता था। वह मूलतः साहेबगंज का रहने वाला था। हिन्दुस्थान समाचार/ राहुल

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...