back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी से लाकर झारखंड में गुटखा की हो रही थी तस्करी, पुलिस ने जब्त किया ट्रक

-नेहरू रोड के सूरज ट्रांसपोर्ट में उतारा गया लाखों का माल रामगढ़, 29 जून (हि.स.)। झारखंड में गुटका और सिगरेट सरकार ने प्रतिबंधित किया है। अब इसकी तस्करी बड़े पैमाने पर हो रही है। मंगलवार को रामगढ़ पुलिस ने गुटखा लगा हुआ एक ट्रक जप्त किया, तो इस तस्कर गिरोह के नेटवर्क का भी खुलासा हुआ। तस्करों के तार उत्तर प्रदेश से जुड़ गए। इस मामले की पुष्टि करते हुए रामगढ़ थाना प्रभारी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक चालक सूरज यादव को भी हिरासत में ले लिया गया है। जब तक ट्रक (एनएल 01 एए 0782) उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से गुटखा लादकर झारखंड पहुंचा था। गुटखा से भरे हुए कई कार्टून उसे रामगढ़ और जमशेदपुर पहुंचाना था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की जांच पुलिस को गुप्त सूचना मिली की प्रतिबंधित गुटखा के कई कार्टून रामगढ़ में उतरने वाले हैं। इसके बाद शहर के न्यू बस स्टैंड के पास पुलिस ने उस ट्रक को रुकवाया। जांच के दौरान पता चला कि प्रतिबंधित गुटखा रामगढ़ शहर में उतार दिया गया है। इसके बाद वह ट्रक जमशेदपुर के लिए निकल पड़ा था। लेकिन बीच में ही पुलिस ने उसे दबोचा। नेहरू रोड के सूरज ट्रांसपोर्ट में उतारे गए थे दर्जनों कार्टून ट्रक ड्राइवर सूरज यादव ने बताया कि गाजियाबाद से चलकर वह सीधे रामगढ़ में ही रुका था। यहां नेहरू रोड स्थित सूरज ट्रांसपोर्ट में उसे माल उतारना था। आधा माल उसने यहां उतारा था और बाकी का आधा जमशेदपुर में खाली करना था। उसने पुलिस को यह भी बताया कि उसे यह नहीं पता था कि ट्रक में क्या लदा है। उसे ट्रांसपोर्टर के द्वारा सिर्फ निर्धारित स्थान पर माल गिराने के एवज में पैसे मिलते हैं। पुलिस ने उसके बयान के आधार पर सूरज ट्रांसपोर्ट में छापेमारी की। हिन्दुस्थान समाचार/अमितेश

Advertisementspot_img

Also Read:

झारखंड में 250 किलो का मिला जिंदा मिसाइल बम, इलाके में मचा हड़कंप; पुलिस-प्रशासन हुई अलर्ट, जानिए किस देश से है कनेक्शन?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। झारखंड के जमशेदपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां सुवर्णरेखा नदी के किनारे बालू की खुदाई के दौरान...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: अप्रैल में केरल घूमने का है अपना अलग मजा, जानिए इन जगहों के बारे में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरुआती गर्मी...

Vastu Tips: आज Hanuman Jayanti के दिन करें ये वास्तु उपाय, चमक उठेगा आपका भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti)के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵