back to top
28.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोडरमा स्टेशन पर गूंजी किलकारी, महिला यात्री ने बच्ची को दिया जन्म

कोडरमा, 25 फरवरी (हि. स.)। कोडरमा स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 4 पर गुरुवार को एक महिला यात्री ने एक बच्ची को जन्म दिया। धनबाद गया इंटरसिटी एक्सप्रेस के कोडरमा स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 4 पर पहुंचने पर यात्रियों के द्वारा आरपीएफ कोडरमा पोस्ट को सूचना दी गई कि एक महिला यात्री को प्रसव पीड़ा हो रही है। इसके बाद आरपीएफ कोडरमा पोस्ट की महिला कॉन्स्टेबल साधना कुमारी, स्टेशन पोटर ललिता देवी एवं महिला के परिजनों के द्वारा प्लेटफार्म संख्या 4 पर घेरा बनाकर महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया है। आरपीएफ कोडरमा पोस्ट के एसआई नयन कुमार ने बताया कि महिला की पहचान गिरिडीह जिले के सरिया निवासी गायत्री देवी (32) के रूप में हुई है। प्रसव के दौरान आरपीएफ कोडरमा के द्वारा एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई थी। लेकिन महिला के परिजनों ने जच्चा और बच्चा दोनों को स्वस्थ बताते हुए उसे अपने घर ले जाने की इच्छा जाहिर की। जिसके बाद आरपीएफ के द्वारा पटना रांची जनशताब्दी ट्रेन के माध्यम से महिला और उनके परिजनों को सुरक्षित उनके घर भेज दिया। हिंदुस्थान समाचार/ संजीव

Advertisementspot_img

Also Read:

आशी नाम का मतलब – Aashi Name Meaning

Aashi Name Meaning – आशी नाम का मतलब : Smile, Laughter, Happiness/ मुस्कान, हँसी, खुशी Origin / उत्पत्ति : Hindu Rashi / राशि : Mesh /मेष Lucky...
spot_img

Latest Stories

CBSE DRQ Tier-2 Exam 2026 सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानिए पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...

FIR vs Zero FIR में क्या अंतर है? जानिए आपका कानूनी अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जब भी हम लोग किसी मुसीबत...

Hyundai Price Hike: 1 मई से महंगी होंगी Hyundai की कारें, जानिए कितनी बढ़ेगी कीमत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Hyundai ने घोषणा की है कि...

Madhyamgram सीट पर किसका रहेगा कब्जा? TMC vs BJP में कड़ी टक्कर के आसार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

KKR vs LSG: Eden Gardens में रन बरसेंगे या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल? जानें मैच प्रीव्यू

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में KKR vs LSG...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵