back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना से लड़ने के लिए सरकार को वैज्ञानिक समाधान तलाशना होगा : सुदेश महतो

09/05/2021 रांची, 09 मई (हि. स.)। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि अब यह स्पष्ट हो चुका है कि कोरोना की लड़ाई आंकड़ों की बाजीगरी और ट्विटर पर राजनीतिक बयानों से नही जीता जा सकता। इसके लिए एक ठोस विज्ञान सम्मत सोच (साइंटिफिक टेंपर) की जरूरत है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्पेशल टास्क फोर्स के गठन से स्पष्ट हो चुका कि महज ब्यूरोक्रेसी के भरोसे इस सुनामी को पार पाना संभव नहीं है। महतो ने रविवार को कहा कि कोरोना का दूसरा लहर ये साबित कर दिया है कि सरकार पिछले एक साल में किसी भी प्रकार की तैयारी नहीं कर पाई। न इन्फ्रास्ट्रक्चर और न ही मैनपावर में किसी प्रकार की वृद्धि की गई। टेस्टिंग, अस्पताल, बेड, ऑक्सीजन, दवाई, इलाज से श्मशान तक लोग दर दर की ठोकरें खा रहे हैं। टीकाकरण (वैक्सीन) की गति भी पूरी तरह अव्यवस्थित है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में एक एंपावर्ड कमिटी गठन किया जाए, जिसमे विशेषज्ञ डाक्टर तथा पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट्स को शामिल किया जाए। सरकार को सिर्फ वर्तमान वेव से नहीं बल्कि आने वाले तीसरी और चौथी वेव की भी तैयारी रखनी चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...

LPG Scam: गैस बुकिंग के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड! ऐसे पहचानें स्कैम और बचाएं अपना पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देशभर में एलपीजी गैस बुकिंग से...

कौन हैं कार्तिकेय भगवान, जानिए इनके जन्म और शक्ति के बारे में सब कुछ

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म ग्रंथों में भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵