girl39s-half-burnt-body-found-in-suspicious-circumstances
girl39s-half-burnt-body-found-in-suspicious-circumstances

संदिग्ध हालात में युवती का अधजला शव मिला

लोहरदगा, 30 जून (हि.स.)। लोहरदगा जिला के कैरो प्रखंड के ग्राम महुवरी, सियाटांड़ में संदिग्ध हालात में एक अज्ञात महिला का शव मिला। पत्थर से कुचलने के पश्चात उसके चेहरे पर पुआल डालकर जला दिया गया है। पुलिस के मुताबिक महिला की उम्र लगभग 24 वर्ष है। महिला का शव रांची और लोहरदगा जिले के बॉर्डर महुवरी पहाड़ के पास धसना के नीचे मिला। सूचना पाकर कैरो थाना प्रभारी शंखनाद उरांव दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा भेज दिया। अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी है। हिन्दुस्थान समाचार / गोपी

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in