back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Jharkhand Crime News: बुलेट खरीदने के लिए पैसे नहीं मिले तो बेटे ने मां- बाप पर किया जानलेवा हमला

झारखंड के गिरिडीह में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने अपने मां- बाप से बुलेट खरीदने के लिए पैसे नहीं दे पाने पर जानलेवा हमला कर दिया। युवका को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

गिरिडीह, एजेंसी। नगर थाना इलाके के शिव मोहल्ला में बुलेट खरीदने के लिए पैसे नहीं मिलने से नाराज नशेड़ी बेटे ने अपने ही मां-बाप की जान लेने की कोशिश की। गंभीर स्थिति में दंपती को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है जबकि आरोपित बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बेटे अफजल अहमद के हमले से जख्मी बाप मोहम्मद शब्बीर अहमद और मां ताहिरा यास्मीन को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए दोनों को रेफर कर दिया गया। आरोपित अफजल अहमद को नगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपित को गिरफ्तार कर थाना ले जाया गया

स्थानीय लोगों के अनुसार शब्बीर अहमद शिव मोहल्ला में एक छोटा सा तंबाकू की दुकान चलाते हैं। पिछले दिनों ही शब्बीर अहमद ने अपने बेटे के कहने पर उसे एक बाइक खरीद कर दिया था, लेकिन पिछले कई दिनों से नशेड़ी बेटे ने बुलेट खरीद कर देने की बात को लेकर अपने मां बाप पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। इसी क्रम में गुरुवार शाम में अफजल अहमद नशे की हालत में घर आया और पिता से बुलेट खरीदने की जिद करने लगा। इस दौरान पिता ने उसे जब कुछ दिन रुकने को कहा, तो नशे में चूर बेटे ने अपने पिता पर भुजाली से वार कर दिया। बेटे के वार से पति को बचाने मां आई, तो बेटे ने उस पर भी भुजाली से वार कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इस दौरान हो हल्ला होने पर काफी संख्या में स्थानीय लोग मदद के लिए आए और दोनो को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। इस बीच घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और आरोपित को गिरफ्तार कर थाना ले गई। पुलिस ने बताया कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

चतरा में एयर एंबुलेंस हादसा: दो पायलट समेत सात की दर्दनाक मौत, स्वास्थ्य मंत्री ने उठाए सवाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार शाम रांची से दिल्ली जा रही रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड की बीचक्राफ्ट सी90 एयर एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...