fragrance-of-palash-flowers-scattered-on-holi-in-nemra
fragrance-of-palash-flowers-scattered-on-holi-in-nemra

नेमरा में होली पर बिखरी पलाश के फूलों की खुशबू

रामगढ़, 28 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में होली के मौके पर पलाश के फूलों की खुशबू बिखर गई है। यहां के लोग होली को परंपरागत रंगों के साथ मना रहे हैं। बताया गया है कि आसपास के जंगल में हजारों पलाश के पेड़ फूलों से लदे हुए हैं। उन फूलों से ही रंग बनाकर लोग इस बार होली खेलने का निर्णय कर चुके हैं। बसंत ऋतु आते ही पलाश के पेड़ों मे फूल आना शुरू हो जाता है। इसी फूल से बने रंग से होली मनाने की परंपरा तो यहां सदियों से है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुये होली के पूर्व गांव के लोग जंगल जाते हैं। रंग बनाने के लिए सबसे पहले फूलों को सिलवट पर पीसा जाता है। पिसे हुए फूल को सुखाने के बाद उसे हड़िया में डालकर पानी में खौलाते हैं। फिर पक्का रंग तैयार हो जाता है। नेमरा गांव के आस पास लोग होली को लेकर काफी उत्साहित हैं। हिन्दुस्थान समाचार/अमितेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in