four-including-two-women-arrested-for-opium-smuggling
four-including-two-women-arrested-for-opium-smuggling

अफीम तस्करी के आरोप में दो महिला समेत चार गिरफ्तार

04/04/2021 कोडरमा, 04 अप्रैल (हि. स.)। अफीम तस्करी के धंधों में अब महिलाओं की संलिप्तता भी सामने आ रही है। रविवार को एक ऐसे ही मामले का खुलासा हुआ है, जिसमें महिलाओं की भागीदारी देखी गयी और किसी को शक ना हो इसलिए छोटे बच्चे के साथ महिला को वाहन पर ले जाया जा रहा था। अफीम तस्करी के आरोप में तिलैया पुलिस ने रविवा, जिनमें दो महिलाएं भी हैं। जब्त कार से साढ़े 7 किलो अफीम की बरामदगी की गई, जिसकी कीमत लाखों रुपए की बताई गई है। एसडीपीओ अशोक कुमार ने पत्रकारों को बताया कि पिछले कुछ दिनों से एसपी डॉ एहतेशाम वकारीब को गुप्त सूचना मिल रही थी कि चतरा जिले से कुछ ड्रग्स तस्कर कोडरमा स्टेशन से ट्रेन के जरिए पंजाब, हरियाणा जैसे राज्यों में अफीम की तस्करी धड़ल्ले से कर रहै हैं। सूचना के बाद एसपी लगातार इस पर नजर बनाए हुए थे। रविवार की सुबह एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि बरही की ओर से एक सफेद मारुति स्विफ्ट कार में अफीम तस्कर तिलैया की ओर आ रहे हैं। इसके बाद एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ अशोक कुमार के नेतृत्व में तिलैया थाना प्रभारी द्वारिका राम सहित कई पुलिस पदाधिकारी व अन्य पुलिस जवान सुभाष चौक पर गाड़ी का आने का इंतजार कर रहे थे। करीब 7:30 बजे सुभाष चौक पर एक स्विफ्ट डिजायर कार आती दिखाई दी। नजदीक आने पर पुलिस ने वाहन को हाथ देकर रोकने का इशारा किया पर वाहन चालक गाड़ी को रोकने के बजाय तेज रफ्तार से भगाने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने पीछा कर थोड़ी दूर पर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान वाहन पर दो पुरुष और दो महिला बैठी थी, जिनमें एक महिला के साथ गोद में छोटा बच्चा भी था। वहीं वाहन के डिक्की में रखा एक प्लास्टिक की थैली में पैक किया हुआ चार पैकेट अफीम बरामद किया गया। इसका वजन करीब साढ़े 7 किलो था। पुलिस पूछताछ में कार पर सवार आरोपी गिद्धौर चतरा निवासी सुरेश यादव, सुधीर डांगी, सिमरिया निवासी जमनी देवी, रीता देवी ने बताया कि जब्त अफीम गिद्धौर चतरा निवासी संतोष यादव का है। उसी के कहने पर वे लोग अफीम को पंजाब पहुंचाने जा रहे थे। पुलिस ने इनके पास से चार मोबाइल भी जब्त किए हैं। इसके एवज में उन्हें पैसे भी मिले थे। गिरफ्तार आरोपियों में एक आरोपी सुरेश यादव संतोष यादव का अपना भाई है। बताया जाता है संतोष यादव के खिलाफ कोडरमा रेल थाना सहित कई थानों में प्राथमिकी भी दर्ज है। हिंदुस्थान समाचार/ संजीव

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in