back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

झारखंड के गोड्डा में धर्मांतरण को किया मजबूर, जांच शुरू

16/05/2021 गोड्डा, 16 मई (हि.स.)। जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र में धर्मांतरण का एक मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार भागलपुर जिला के सनोखर थाना क्षेत्र के जलाहा गांव के निवासी 35 वर्षीय मोहम्मद खुर्शीद मंसूरी ने डकैता गांव के 45 वर्षीय शंकर पंडित पुत्र रामेश्वर पंडित को ईद के दिन नमाज पढ़ाकर धर्मांतरण करने का प्रयास किया। शंकर पंडित से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि करीब डेढ़ साल से उनके दुकान में काम कर रहे थे। उन्होंने मस्जिद में ले जाकर मुझे नमाज पढ़ाकर मुस्लिम बनने को मजबूर किया। धर्म परिवर्तन करने के बाद खुर्शीद अंसारी ने शंकर पंडित का नाम सलीम मंसूरी रख दिया। मामले की जानकारी मिलते ही शंकर पंडित की पत्नी रूपाली देवी एवं पुत्र जीतू पंडित ने डकैता के ग्राम प्रधान नीलमणि मुर्मू के पास अपनी आपबीती सुनाई। इसके पश्चात दोनों ग्राम प्रधान के पास पहुंचे ग्राम प्रधान ने मामला पेचीदा देखते हुए ललमटिया थाना प्रभारी को सूचना दिया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ललित कुमार पांडे द्वारा के साथ पहुंचकर खुर्शीद मंसूरी और शंकर पंडित को ललमटिया थाना ले जाकर पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। मामले के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि पूरे मामले की गहन छानबीन के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर, पूरे मामले की जानकारी के बाद स्थानीय लोगों में पूरे मामले को लेकर गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/रंजीत/चंद्र

Advertisementspot_img

Also Read:

हिजाब मामले में नया ट्विस्ट, नुसरत को झारखंड से मिला सरकारी नौकरी का ऑफर, 3 लाख होगी सैलरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंच पर हिजाब हटाने की घटना के बाद चर्चा में आईं मुस्लिम महिला डॉक्टर डॉ....
spot_img

Latest Stories

अप्रैल महीने में जरूर खाएं ये सुपरफूड्स, सेहत रहेगी अच्छी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल आते ही समझो गर्मियां...

Chardham Yatra 2026: ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में होने वाली Chardham Yatra...

RR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स से टकराएंगे राजस्थान रॉयल्स, जानिए मैच के दौरान कैसी रहेगी पिच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान...

Sonam Kapoor बनी दूसरी बार मां, बेटे को दिया जन्म, खुद पोस्ट शेयर करके दी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵