following-the-lockdown-women-worshiped-vat-savitri-at-home
following-the-lockdown-women-worshiped-vat-savitri-at-home

लाॅकडाउन का पालन करते हुये महिलाओं ने घर पर ही की वट सावित्री की पूजा

मेदिनीनगर, 10 जून (हि.स.)। ज़िले के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में महिलाओं ने कोरोना वायरस को ले स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का पालन करते हुये अपने-अपने घर पर ही अखंड सुहाग की कामना के साथ वटवृक्ष की पूजा-अर्चना कर अपने पति की लंबी आयु की कामना की। कई महिलाएं अलग-अलग टोली बनाकर अलग-अलग वट वृ़क्षों के अलावा अपने घरों पर ही वट वृक्ष का डहंगी मंगाकर पूजा करती देखी गई। इस व्रत में महिलायें अपने-आप से शारीरिक दूरी बनाने का अथक प्रयास किया। गुरुवार को अहले सुबह से ही शहर सहित ग्रामीण इलाके के बट बृक्ष के समीप विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर ब्राह्मण को दान-पुण्य कर अपने पति के दीर्घायु होने की कामना की । पौराणिक मान्यता यह है कि सती सावित्री ने अपने पति की मौत होने के बाद वट सावित्री की पूजा-अर्चना कर यमराज को प्राण वापस करने पर विवश कर दिया था। हिन्दुस्थान समाचार/संजय

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in