farmers39-paddy-is-lying-under-the-open-sky-at-the-purchasing-center-congress
farmers39-paddy-is-lying-under-the-open-sky-at-the-purchasing-center-congress

किसानो का धान क्रय केंद्र पर खुले आसमान के नीचे पड़ा हुआ है : कांग्रेस

मेदिनीनगर, 04 जून (हि.स.)। किसानों का शत प्रतिशत धान खरीद नहीं किए जाने पर काग्रेस के झारखंड प्रदेश प्रतिनिधि लक्ष्मी नारायण तिवारी ने शुक्रवार को कहा कि ज़िले के किसानों से धान खरीद करने की जिम्मेवारी एफसीआई को दी गई है। ।।उन्होंने कहा कि एफसीआई द्वारा निर्धारित तिथि तक सिर्फ 65 प्रतिशत किसानों से ही धान खरीद किया जा सका है। शेष किसान अभी भी केन्द्र सरकार की ओर टकटकी लगाए हुए हैं। क्योंकि, एफसीआई केन्द्र सरकार के अधीन काम करती है। धान खरीदने का समय सीमा समाप्त हो गया और जिले के करीब 35 प्रतिशत किसान अपना धान बेचने से वंचित रह गए। कुछ किसानों का धान घर पर है और कई किसानो का धान क्रय केंद्र पर खुले आसमान के नीचे पड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि अब धान का बिचड़ा लगाने को समय आ गया और धान बिक्री नहीं होने के कारण किसान परेशान हैं। केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किसानो की समस्या को लेकर वर्चुअल मीटिंग की थी लेकिन जिन किसानो का धान क्रय नहीं हुआ उस पर कोई विचार नहीं किया गया। लक्ष्मी तिवारी ने कहा कि धान क्रय के लिए समय विस्तार करने की मांग केन्द्र सरकार से की है। यदि केन्द्र सरकार 10 जून तक समय विस्तार की घोषणा नहीं करती है तो वह स्वयं 11 जून से क्रमिक धरना के बाद अनशन शुरू करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/संजय

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in