back to top
25.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर उत्पाद विभाग ने बदला आदेश

25/03/2021 रांची, 25 मार्च (हि.स.)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से मतदान तथा मतगणना कराने के लिए झारखंड में शराब को लेकर शुष्क दिवस(ड्राई डे) घोषित किया गया था। इसको लेकर अधिसूचना भी जारी की गयी थी। लेकिन गुरुवार को उत्पाद विभाग ने इसमें बदलाव लाते हुए कुछ जिलों में शराब की दुकान को खोलने का आदेश दिया है। उत्पाद विभाग ने अपने ही अधिसूचना में बदलाव करते हुए नई अधिसूचना जारी की है। यह आदेश आयुक्त उत्पाद सह सचिव विनय कुमार चौबे ने जारी किया है। इन-इन जिलों में खुले रहेंगे शराब दुकान रांची नगर निगम क्षेत्र और बुंडू नगर पंचायत में आने वाले सभी शराब दुकान खुले रहेंगे। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति, मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर परिषद में आने वाले सभी शराब के दुकान खुले रहेंगे। वहीं, धनबाद नगर निगम क्षेत्र में आने वाले सभी शराब दुकान खुले रहेंगे। जबकि बोकारो स्टील सिटी शहरी क्षेत्र, चास नगर निगम और बेरमो नगर परिषद में आने वाले सभी शराब दुकान खुले रहेंगे। रामगढ़ नगर परिषद एवं छावनी क्षेत्र में आने वाले सभी शराब दुकान खुले रहेंगे। सरायकेला-खरसावां के आदित्यपुर नगर निगम, कपाली नगर परिषद और सरायकेल पंचायत क्षेत्र में आने वाले सभी शराब दुकान खुले रहेंगे। इसके अलावा इन जिलों में आने वाले सभी शराब दुकानों को 25 मार्च के शाम साढे छह बजे से 27 मार्च के साढे छह बजे तक बंद रखा जाएगा। उल्लेखनीय है कि उत्पाद विभाग की तरफ से इससे पहले झारखंड के उन जिलों के शराब दुकान बंद रखने का निर्देश दिया गया था, जो जिले बंगाल सीमा से सटे हुए थे। 25 मार्च से लेकर 27 मार्च तक ड्राई डे घोषित किया गया था। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास

Advertisementspot_img

Also Read:

BMC Election 2026: हेमा मालिनी सहित इन सेलेब्स ने डाला वोट, अक्षय कुमार, बोले- ‘आज कंट्रोल हमारे हाथ में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों के लिए आज गुरुवार 15 जनवरी को मतदान शुरू हो चुका है। राज्य के 29 नगर...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵