back to top
21.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शिक्षा मंत्री ने महिला टीचर को प्रताड़ित करने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने का दिया आदेश

रांची, 02 जून (हि. स.)।झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो अपना इलाज करा कर लौट आए हैं। झारखंड आते ही वह एक्शन में आ गए हैं। शिक्षा मंत्री ने महिला टीचर को प्रताड़ित करने वाले पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है। सरायकेला के गम्हरिया प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईईओ) पर एक महिला टीचर को प्रताड़ित करने का आरोप है। मंत्री ने उक्त पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है। शिक्षिका राधा पूर्ति ने आरोप लगाया है कि बीईओ कानन कुमार पात्र उनसे रिश्वत मांगते हैं। रिश्वत नहीं देने पर उन्हें प्रताड़ित करते हैं और उनके खिलाफ जातिसूचक शब्द का भी इस्तेमाल करते हैं। इसी मामले को लेकर शिक्षा मंत्री ने कोल्हान प्रमंडल के क्षेत्रीय उप शिक्षा निदेशक को इस मामले की जांच कर 15 दिनों के अंदर रिपोर्ट मांगी है। राधा पूर्ति मध्य विद्यालय रायबासा में पोस्टेड है। आदित्यपुर थाने में की गई शिकायत में उन्होंने कहा है कि दो साल से वह अपनी नई सेवा पुस्तिका बनाने के लिए बीईईओ कार्यालय के चक्कर लगा रही हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि सेवा पुस्तिका के डीएसई से लेकर आरडीडीई तक चढ़ावा देना होता है। इस संबंध में बीईईओ कानन कुमार पात्र ने सारे आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा है कि उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोप मनगढ़ंत और बेबुनियाद हैं। विभाग के स्तर पर इसकी जांच की जा रही है। जांच में सभी चीजें स्पष्ट हो जाएंगी। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Advertisementspot_img

Also Read:

UPSC सिविल सेवा परीक्षा अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर, जानिए टॉप-3 और टॉप-10 में किन अभ्यर्थियों ने बनाई जगह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...