सिमडेगा, 08 अप्रैल (हि स.)। दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक अरविंद विजय बिलुंग गुरूवार को सिमडेगा जिला पहुंचे। समाहरणालय स्थित जिला शिक्षा विभाग के कक्ष में खड़िया भाषा से संबंधित बैठक की। बैठक में शिक्षा विभाग के पदाधिकारी, खड़िया भाषा के शिक्षक, भाषा के प्रतिनिधि उपस्थित थे। विद्यालयों में खड़िया भाषा पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को पाठ्यपुस्तक भी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था के तहत महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिये। जनजातीय भाषा अन्तर्गत सभी सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 एवं 2 में अध्ययनरत छात्राओं को खड़िया भाषा की पढ़ाई सुनिश्चित कराने की बात कही। खड़िया भाषा पढ़ाने वाले शिक्षकों एवं मास्कर ट्रेनर की सूची एक सप्ताह में तैयार करने का निर्देश दिया। विद्यालयवार छात्रों की संख्या के अनुरूप पाठ्य-पुस्तक वितरण सुनिश्चित की जाए। उन्होने कहा कि जनजातिय भाषा के पठन-पाठन के लिए जिला एवं प्रखण्ड स्तरीय समन्वय समिति का गठन यथाशीघ्र सुनिश्चित कराई जाए। हिन्दुस्थान समाचार / रविकांत




