drm-inspects-dhanbad-koderma-railway-line
drm-inspects-dhanbad-koderma-railway-line

डीआरएम ने किया धनबाद-कोडरमा रेलखंड का निरीक्षण

10/04/2021 कोडरमा, 10 अप्रैल (हि. स.)। धनबाद रेल मंडल के डीआरएम आशीष बंसल ने शनिवार को धनबाद-कोडरमा रेलखंड का निरीक्षण किया। इस दौरान परसाबाद दसरा रेलखंड 115 पुराना रेल ब्रिज की स्थिति देखा और इंजीनियरिग विभाग के अधिकारियों से ब्रीज के मजबूतीकरण को लेकर अब तक के कार्यों की जानकारी ली। वहीं धनबाद रेलमंडल के अंतर्गत प्रधानखंटा से मानपुर के बीज रेल पुलों की स्थिति से रूबरू हुए। कोडरमा स्टेशन के निरीक्षण के क्रम में उन्होंने बताया कि हावडा से दिल्ली के बीच आने वाले समय में सेमी हाई स्पीड ट्रेन चलाने की तैयारी है। ट्रेनों की रफ्तार 160-200 किमी होने से हावड़ा दिल्ली का सफर 12 घंटे में पूरा होगा। वर्तमान में कोडरमा के रास्ते होकर चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस का सफर 17 घंटे में पूरा होता है। इस रूट पर वर्तमान में 130 की गति से कई ट्रेनों का परिचालन हो रहा है। गौरतलब है कि केन्द्र सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष के बजट में हावड़ा से नई दिल्ली सेमी हाई स्पीड प्रोजेक्ट के लिए 1341 करोड़ दिया है, जिसमें धनबाद रेलमंडल को अपग्रेड करने के लिए करीब 200 करोड की राशि उपलब्ध कराई गई। इसमें रेलवे ट्रैक के दोनों ओर दिवार लगाने के साथ-साथ सिग्नल पोल की दूरी बढ़ाने ओवर हेड तार क्षमता का विस्तार, ट्रैक का सृदढीकरण आदि कार्य शामिल है। कोडरमा स्टेशन पर डीआरएम ने पीआरएस के साथ-साथ स्टेशन के अलग-अलग जगहों का निरीक्षण किया और कई दिशा निर्देश दिए। हिंदुस्थान समाचार/ संजीव

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in