धनबाद के हाजरा हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, डॉक्टर दंपति समेत 5 की मौत

धनबाद के हाजरा हॉस्पिटल में लगी भीषण आग लगी। अस्पताल के डॉक्टर विकास हाजरा और उनकी पत्नी डॉ प्रेमा हाजरा समेत 5 मरीजों की मौत हो गयी। घटना करीब रात 2 बजे की है
धनबाद के हाजरा हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, डॉक्टर दंपति समेत 5 की मौत

रांची, रफ्तार डेस्क। झारखंड के धनबाद जिले में हाजरा क्लीनिक में शुक्रवार देर रात आग लग गयी। आग की चपेट में अस्पताल में भर्ती कुछ मरीज आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में अबतक अस्पताल के डॉक्टर विकास हाजरा और उनकी पत्नी डॉ प्रेमा हाजरा समेत 5 मरीजों की मौत हो गयी। घटना करीब रात 2 बजे की है

बता दें कि हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि हादसे के शिकार सभी लोगों की मौत दम घुटने की वजह से हुई है।

सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख व्यक्त किया

इसकी हादसे की जानकारी मिलने के सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तत्काल हर संभव मदद का भरोसा दिया। इसके साथ ही उन्होंने दुख भी प्रकट किया है ।

अस्पताल परिसर में ही डॉक्टर दंपति का निवास स्थान था

बताया जा रहा है कि अस्पताल परिसर में ही डॉक्टर दंपति का निवास स्थान था। अस्पताल और आवास के बीच कॉरिडोर है, जिसमें लगी आग फैलकर डॉक्टर दंपति के आवास तक पहुंच गई। हादसे के दौरान अस्पताल में मौजूद सभी मरीज सुरक्षित हैं।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in