मेदिनीनगर, 27 फरवरी (हि.स.)। देश में डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध में शनिवार को पलामू जिला कांग्रेस कमेटी ने एक दिवसीय धरना दिया। धरने के दौरान पलामू जिला अध्यक्ष जैश रंजन पाठक ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों से पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। इसका सीधा प्रभाव आम जनता पर पड़ रहा है। केंद्र सरकार पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर रोक लगाने में विफल साबित हो रही है। पूर्व की सरकार की तरह पेट्रोलियम पदार्थों पर एक्साइज ड्यूटी कम होता तो बढ़ती कीमत पर नियंत्रण भी होता। धरना का संचालन जिला महासचिव एजाज खान और धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने किया। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष विनोद तिवारी, केसर जावेद, शमीम अहमद राइड, पांकी की प्रमुख उर्मिला देवी, रुद्ध शुक्ला, ईश्वरी प्रसाद सिंह, नफीस खान, अरविंद पासवान, जितेंद्र कमलापुरी, अरविंद अग्रवाल, अजय साहू, दयाशंकर तिवारी, चतरू उरांव, विनोद पाठक, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजेश चौरसिया, मुन्ना खान, देवांश शुक्ला, सौरभ सौरव पाण्डेय, हर्ष साहनी, मुकेश सिंह, भागेश पांडे, अमूल प्रियदर्शी, अरविंद सिंह, ब्रिजदेव सिंह, सुनील सिंह, रईस अंसारी और निरंजन सिंह आदि पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/ संजय/चंद्र





