back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने बह रहा गंदे नाली का पानी

रामगढ़, 25 अप्रैल (हि.स.)। कोरोना काल में जहां लोगों को साफ सफाई पर पूरा ध्यान देना हैं वहीं, रामगढ़ छावनी परिषद पूरी लापरवाही बरत रहा है। शहर के सबसे सघन आबादी वाले इलाके लोहार टोला में प्रसिद्ध पंचमुखी हनुमान मंदिर के द्वार पर गंदी नाली का पानी लगातार बह रहा है। रविवार को शहर के कुछ लोगों ने ही पहल की और बजबजाते नाली को साफ करने का प्रयास किया। हैरानी की बात है कि जिस काम को करने के लिए छावनी परिषद लगातार लोगों से टैक्स वसूलता है, वह काम ही उसके कर्मचारी नहीं करते हैं। स्थानीय निवासियों ने कहा कि पूरे दिन मंदिर के सामने ही गंदे पानी का जमावड़ा लगा रहता है। इस रास्ते पर चलने वाली गाड़ियों से गंदे पानी के छींटे भी मंदिर पर पड़ते हैं लेकिन इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। मंदिर के पास पहुंचे शिव जयसवाल, विनोद जायसवाल, राहुल शर्मा सहित अन्य लोगों ने कहा कि छावनी परिषद के अधिकारी अगर क्षेत्र का दौरा करेंगे, तभी उन्हें इलाके की समस्या समझ में आएगी। साथ ही उनके कर्मचारियों की कारस्तानी भी उन्हें नजर आएगी। छावनी परिषद के मुखिया भी इन सब बिंदुओं की चर्चा विभाग में नहीं करते हैं, जिसका खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ता है। अभी कोरोना का हाल में सफाई बेहद जरूरी है। लोग जितना कम बीमार पड़े उतना ही उनके लिए बेहतर है। लोगों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए छावनी परिषद को भी अपने क्षेत्र में सफाई अभियान चलाना होगा। हिन्दुस्थान समाचार/ अमितेश/चंद्र

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

सोमेश्वर नाम का मतलब-Someshwar Name Meaning

सोमेश्वर नाम का मतलब – Someshwar Name Meaning: Lord...

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵