back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

धनबाद में डीजल चोरों ने मचाया आतंक, अपराधियों ने एक व्यक्ति गोली मारकर किया जख्मी

इन दिनों धनबाद में डीजल चोरों ने खूब आतंक मचाया हुआ है । रांगाबगंध मोड़ जीटी रोड के पास डीजल चोरी कर रहे 6 अपराधियों ने एक टायर दुकान मालिक को गोली मार कर बुरी तरह घायल कर दिया।

धनबाद,  एजेंसी। गोविंदपुर थाना अंतर्गत बागसुमा में गुरुवार सुबह डीजल चोरी करने आए अपराधियों ने एक टायर दुकान मालिक को गोली मार कर फरार हो गए। अपराधियों के गोली से घायल दुकान मालिक आरिफ रजा ने बताया कि वह टॉयलेट करने के लिए अहले सुबह करीब 3 बजे जब घर से बाहर निकले तो देखा कि कुछ लोग उसके दुकान के सामने खड़े हाईवा से डीजल चोरी कर रहे है। उसने चोरों को देख हो-हल्ला किया, तो अपराधियों ने उन पर फायर कर दिया।

फायरिंग में लगी कमर पर गोली

इस फायरिंग में एक गोली उनके कमर में लग गई। जिससे वह घायल हो गए। उन्होंने बताया कि गोलियां चलने की आवाज सुन आसपास के लोग जग गए। इसके बाद अपराधी फरार हो गए। घटना के बाद लोगों की मदद से उसे शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल लाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल आरिफ रजा गोविंदपुर थाना अंतर्गत बागसुमा के रहने वाले है। घटना की छानबीन करने डीएसपी मुख्यालय वन अमर कुमार पांडेय अस्पताल पहुंचे और उन्होंने घायल शख्स से पूछताछ के बाद उन्होंने बताया कि डीजल चोरों ने इस कृत्य को अंजाम दिया है। बहुत जल्द सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

Mardaani 3 Trailer: 93 बच्चियों की जिंदगी बचाने निकलीं रानी मुखर्जी, जानिए किस दिन फिल्म होगी रिलीज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मर्दानी 3’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵