back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नियोजन नीति को लेकर धनबाद की सड़क पर उतरे छात्र

नियोजन नीति में 60/40 के खिलाफ और 1932 के खतियान आधारित स्थानीय नियोजन नीति की मांग को लेकर बुधवार को अलग अलग छात्र संगठनों ने धनबाद की सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया।

धनबाद, एजेंसी । नियोजन नीति में 60/40 के खिलाफ और 1932 के खतियान आधारित स्थानीय नियोजन नीति की मांग को लेकर बुधवार को अलग अलग छात्र संगठनों ने धनबाद की सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया। छात्र संगठनों ने कई जगहों पर बांस-बल्ली तो कही सड़कों पर टायर जलाकर सड़क मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। बंद का ज्यादा असर धनबाद-रांची मुख्य मार्ग पर देखने को मिला। धनबाद से चलने वाली लंबी दूरी की बसें स्टैंड में ही खड़ी रही।

इससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही धनबाद के विभिन्न स्कूलों में चलने वाली वाहने भी आज नहीं चली। इससे स्कूली छात्रों को भी खासा परेशान देखा गया। वहीं बंद को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से धनबाद की सड़कों पर अतिरिक्त पुलिस बलों को नियुक्त किया गया था, जिस वजह से बंद का ज्यादा देर तक असर नहीं दिखा। जल्द ही स्थिति सामान्य होने लगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

हिजाब मामले में नया ट्विस्ट, नुसरत को झारखंड से मिला सरकारी नौकरी का ऑफर, 3 लाख होगी सैलरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंच पर हिजाब हटाने की घटना के बाद चर्चा में आईं मुस्लिम महिला डॉक्टर डॉ....
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...