back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नियति ने छीन लिया बाप- बेटी का वर्षो से संजोया सपना

05/05/2021 गिरिडीह, 05 मई ( हि.स.)। गिरिडीह जिले के बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत ताराटांड़ में एक पिता का कन्यादान करने का अरमान धरा रह गया और बेटी भी अपने जीवन के सबसे अनमोल घड़ी में पिता के आशीर्वाद वंचित ऱह गयी, जिसका मलाल बेटी की जीवन भर रहेगा। प्रखंड के ताराटांड़ में एक बेटी की डोली उठने से पहले उसके पिता की अर्थी उठ गई.। दरअसल, ताराटांड़ के रहने वाले 40 वर्षीय कृष्णा यादव की बेटी निशा की शादी शानिवार 7 मई को होने वाली थी.। मगर नियति को कुछ और मंजूर था। बेटी की बारात आने से ठीक दो दिन पहले पिता की तबियत बिगड़ी और वह कन्यादान का सपना लिए पिता असमय काल के गाल में समा गए। बताया गया है कि कोरोना से पीड़ित अस्पताल ले जाते-जाते कृष्णा यादव ने दम तोड़ दिया.। इस दुःखद घटना से पूरे परिवार में मातम पसर गया है, वहीं पूरे इलाके में दुःख का माहौल है। शादी की तैयारियों में जुटा पूरी तरह से परिवार टूट गया है और खुशी का माहौल मातमी सन्नाटे में बदल गया है.। जानकारी के अनुसार कृष्णा यादव सीसीएल में काम करते थे, उनकी बेटी निशा की बारात 7 मई को आने वाली थी. घर परिवार के सदस्य शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे। इस बीच 4 मई को उनकी तबियत बिगड़गयी और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.। गांव वालों ने बताया कि अस्पताल ले जाते समय कृष्णा यादव की हालत ठीक थी.। मगर सदर अस्पताल पहुंचने के बाद उनकी स्थिति बिगड़ गयी। सदर अस्पताल से चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया। धनबाद ले जाने के क्रम में ही उनकी मौत हो गयी.। परिवार के मुखिया की अचानक मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया।. देर रात को शव गांव वापस लाया गया और सीधे श्मशान पहुंचाया गया और इस तरह पिता की आशीर्वाद के साथ नए जीवन की शुरुआत करने का सपना भी बेटी का पूरा नही हो सका। हिन्दुस्थान समाचार /कमलनयन/चंद्र

Advertisementspot_img

Also Read:

Kumar Sanu Birthday: इस प्रकार मिला पहला मौका, जानिए कैसे ‘आशिकी’ ने बदल दी उनकी किस्मत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 23 सितंबर को हिंदी सिनेमा के मशहूर गायक कुमार सानू का जन्मदिन मनाया जाता है। 90 के दशक के सबसे लोकप्रिय...
spot_img

Latest Stories

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...

LPG Cylinder Consumption: देश के किन राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, जानिए टॉप- 5 राज्य

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और...