रांची, 16 मार्च (हि.स.)। कुरमी/कुड़मी जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने के लिए मंगलवार को विधान सभा के बाहर विधायकों ने प्रदर्शन किया। लंबोदर महतो, मथुरा महतो सहित कई विधायक सदन के बाहर सीढ़ियों पर बैठकर कुर्मी जाति को अनुसूचित जनजाति की श्रेणी में शामिल करने की मांग की। आजसू विधायक लंबोदर महतो ने कहा कि सदन में कुरमी/कुड़मी जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने के प्रस्ताव को पास कराकर केंद्र सरकार को भेजा जाये। झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक मथुरा प्रसाद महतो कहा कि कुरमी/कुड़मी जाति पहले अनुसूचित जनजाति में शामिल थे, लेकिन इसके हटा दिया गया था। राज्य सरकार से मांग है कि इसे अनुसूचित जनजाति में शामिल कर केंद्र को प्रस्ताव भेजने का काम करे। इस मौके पर कांग्रेस की ममता देवी, भाजपा के इंद्रजीत महतो सहित अन्य विधायक शामिल थे। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास/चंद्र





